आज रात 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा Honor 9 Lite

  • आज रात 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा Honor 9 Lite
You Are HereGadgets
Sunday, January 21, 2018-10:14 AM

जालंधरः हुवावे की सब-ब्रांड कंपनी हॉनर अाज अपने नए स्मार्टफोन Honor 9 Lite को रात 12 बजे से क्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराएगी। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 32GB वेरियंट और 64GB वेरियंट में पेश किया है। जिनकी कीमत 10,999 रुपए और 14,999 रुपए है।  

 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.65 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2160 पिक्सल्स है। इसमें ऑक्टा-कोर हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसैसर दिया गया है। इस फोम में 3जीबी व 4जीबी रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 Oreo पर अधारित है। वहीं, फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। 

 

कनैक्टिविटी के लिए इसमें  4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटुथ, GPS/ A-GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और micro-USB के साथ OTG सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए है।  
 


Latest News