लैंड रोवर ने भारत में लांच की Range Rover Velar, जानें डिटेल्स

  • लैंड रोवर ने भारत में लांच की Range Rover Velar, जानें डिटेल्स
You Are HereGadgets
Saturday, January 20, 2018-3:25 PM

जालंधर- ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने भारत में नई रेंज रोवर वेलार को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस नई कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 78.83 लाख रुपए रखी है। लैंड रोवर ने अपनी इस नई वेलार में कई शानदार फीचर्स को शामिल किया है। वहीं माना जा रहा है कि इस नई कार का मुकाबला BMW X5, Audi Q7, Volvo XC90 से लेकर Jaguar F-Pace और Porsche Macan आदि कारों से  होगा।

 

इंजन 

इस कार में रेंज रोवर ने 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया है। यह इंजन दो तरह के आउटपुट आॅप्शंस के साथ आया है। जिसमें डीजल इंजन 178 bhp की पावर और 430 Nm का टार्क जनरेट करता है और दूसरा  3.0 लीटर का डीजल इंजन 296 बीएचपी की पावर और 700 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।


वहीं कार पेट्रोल इंजन में अवेलेबल होगी। इसमें 2.0 लीटर इंजेनियम इंजन होगा जो कि 247 बीएचपी की पावर और 365 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।

PunjabKesari

इसके अलावा 3.0 लीटर वी6 सुपरचार्ज्ड इंजन का भी विकल्प है। यह इंजन 375 बीएचपी की पावर और 450 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। ये सभी इंजन 8 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।

 

डिजाइन

नई रेंज रोवर वेलार के हेडलाइट्स में लेजर तकनीक है और इसमें एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट भी दिया गया है। ग्रिल काफी बड़ी शामिल की गई है और यह कार कंपनी की सबसे अग्रेसिव लुक्स वाली कारों में से एक है।

 

फीचर्स 

नई वेलार में 10 इंच की स्क्रीन्स हैं जो कि डैशबोर्ड पर माउंटेड हैं। टॉप स्क्रीन कन्वेंशनल इन्फोटेनमेंट सिस्टम वाली है और इसमें मीडिया इंटरफेस, कैमरा आॅपरेटिंग डिस्प्ले और नैविगेशन आदि की जानकारी रहती है। जबकि लोअर स्क्रीन में क्लाइमेट कंट्रोल, सीटों को गर्म या ठंडा करने आदि की कंट्रोलिंग होती है।


 


Latest News