Monday, November 6, 2017-3:45 PM
जालंधरः एचएमडी ग्लोबल की स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Nokia 2 को लांच किया था। इस नए Nokia 2 स्मार्टफोन को अभी रूस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,990 रूबल (करीब 8,800 रुपए) है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में फोन की बिक्री नवंबर के मध्य से शुरू होगी। ग्लोबल मार्केट में नोकिया 2 की औसत कीमत 99 यूरो (करीब 7,500 रुपए) होगी।
नोकिया 2 के फीचर्सः
डिस्प्ले |
5 इंच HD ( रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल) |
प्रोसैसर |
क्वालकोम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसैसर |
रैम |
1GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
8GB |
रियर कैमरा |
8MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
बैटरी |
4,100mAh (2 दिन का बैटरी बैकअप) |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉ़यड 7.1.1 नॉगट |
कनैक्टिविटी |
4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस |