सोनी के इन स्मार्टफोन्स के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट

  • सोनी के इन स्मार्टफोन्स के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, November 27, 2017-1:31 PM

जालंधरः जापान की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी सोनी ने अपने Xperia XZ और Xperia XZs स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट को जारी कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इन दोनो स्मार्टफोन्स को पिछले साल लांच किया था। कंपनी ने यह भी कहा है कि इस अपडेट के साथ इस स्मार्टफोन के फीचर में कई सुधार हुए हैं।

 

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके के पास इन दोनों Xperia XZ और Xperia XZs स्मार्टफोन में से कोई भी एक फोन है, तो आपको फर्मवेयर वर्जन 41.3.A.0.401 के साथ एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। इस अपडेट का साइज लगभग 1.2जीबी है। इन फीचर्स में एप्प शॉर्टकट्स, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन और ऑटोफिल फीचर भी शामिल है। वहीं, इसके साथ कंपनी ने इन दोनो स्मार्टफोन्स के लिए नवंबर सिक्योरिटी पैच को भी रिलीज कर दिया है।


Latest News