लेनोवो ने इस स्मार्टफोन के लिए जारी किया एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट

  • लेनोवो ने इस स्मार्टफोन के लिए जारी किया एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट
You Are HereGadgets
Wednesday, June 1, 2016-1:17 PM

जालंधर - चीन की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी लेनोवो ने आज अपने K4 नोट स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड का मार्शमैलो 6.0 वर्जन अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स और सपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें एप परमिशन्स, गूगल नाउ ओन टैप, डोज़ और अडेप्टेब्ल स्टोरेज फीचर्स शामिल होंगे। लेनोवो ने इससे पहले भी अपने K3 नोट, A7000, P1, S1 और X3 स्मार्टफोन्स के लिए मार्शमैलो अपडेट जारी किया है। 
इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स -
डिस्पले:
इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल HD 401 ppi पर चलने वाली डिस्पले दी गई है।
प्रोसेसर:
इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर मेडिटेक MT6753 प्रोसेसर शामिल है।
मैमरी:
मैमरी की बात की जाए तो इसमें 3GB RAM मौजूद है।
कैमरा:
इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी:
इसमें 3300 mAh की बड़ी क्षमता वाली बैटरी दी गई है।
अन्य फीचर्स:
अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इस ड्यूल सिम 4G स्मार्टफोन में GPS, ब्लूटूथ, WiFi a /b/g/n/ac, USB OTG फंक्शनलिटी और फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि शामिल है।


Latest News