सैमसंग ने नोट 4 के लिए पेश किया नया अपडेट, बदल जाएगी पूरी Look

  • सैमसंग ने नोट 4 के लिए पेश किया नया अपडेट, बदल जाएगी पूरी Look
You Are HereGadgets
Tuesday, April 19, 2016-5:04 PM

जालंधर : सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी नोट 5, गैलेकसी एस5 और गैलेक्सी एस6 एज स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रायड मार्शमैलो अपडेट जारी किया था। अब कंपनी ने भारत में गैलेक्सी नोट 4 में भी एंड्रायड 6.0.1 मारशमैलो अपडेट पेश कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 यूजर्स के लिए एंड्रायड 6.0.1 मारशमैलो अपडेट ओवर-द-एयर (ओ. टी. ए) के जरिए उपलब्ध करवाया गया है।

एंड्रायड 6.0.1 मारशमैलो अपडेट का साइज करीब 1.4 जी.बी. का है। एक यूजर द्वारा सांझा किए गए स्क्रीन शाॅट से पता चलता है कि गैलेक्सी नोट 4 में एंड्राॅयड 6.0.1 अपडेट आने साथ नई टचविज यू.आई. भी मिलेगी विजुअल डिजाइन अपडेट होगा। इसके इलावा क्विक कनैक्ट के साथ यूजर साथ वाले डिवाइस को आसानी से सर्च और कुनैक्ट कर सकते हैं। नए वर्जन से एडवांस्ड पावर सेविंग मोड के साथ बैकग्राऊंड में डाटा की बचत होगी और बैटरी लाइफ बढ़ेगी। इसके साथ ही एक नया वाईब्रेशन पैटर्न भी इस अपेडट के बाद देखने को मिलेगा। फिलहाल गैलेक्सी नोट 4 में हर महीने सिक्योरिटी अपडेट की जानकारी नहीं दी गई है।


Latest News