क्या आप भी विदेश से मंगवाना चाहते हैं Galaxy S7, न करें यह गलती!

  • क्या आप भी विदेश से मंगवाना चाहते हैं Galaxy S7, न करें यह गलती!
You Are HereGadgets
Sunday, March 13, 2016-8:38 AM

जालंधर : सैमसंग ने 8 मार्च को भारत में एक इवैंट के दौरान नए गैलेक्सी एस स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और एस7 एज को लांच किया था जिसकी कीमत 48,900 रुपए (32 जीबी वर्जन) रखी गई है। अधिक कीमत होने के कारण यदि आप इस सस्मार्टफोन को विदेश से मंगवाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपका यह फैसला गलत हो सकता है क्योंकि इससे आपको गैलेक्सी एस7 खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि सैमसंग ने अमरीका में गैलेक्सी एस7 को लांच कर दिया है और इसकी कीमत 695 डाॅलर रखी गई है जो लगभग 46,500 रुपए बनती है हालांकि यह कीमत आपको कम लग सकती है। मगर यदि आप इस कीमत पर विदेश से मंगवाने का खर्च डालकर देखेंगे तो आपको लगेगा कि आपने एस7 के लिए अधिक पैसे खर्च कर दिए हैं। इसके अलावा विदेश से गैलेक्सी एस7 मंगवाने पर यदि यह खराब हो जाता है तो वारंटी टाइम में रिपेयर के समय दिक्कत आ सकती है।

तो अगर आप भी गैलेक्सी एस7 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो विदेश से मंगवाने की जगह भारत में ही किसी रिटेल शाॅप या आॅनलाइट स्टोर से खरीद लें।


Latest News