Monday, April 11, 2016-1:25 PM
जालंधर : सोनी ने एक्सपीरिया जेड2 (डी6503), एक्सपीरिया जेड3 (डी6603) और एक्सपीरिया जेड3 काम्पैक्ट (डी5803) के लिए एंड्राॅयड 6.0.1 मार्शमैलो अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक लेटैस्ट फर्मवेयर का बिल्ड नम्बर (23.5.A.0.570) वही है जो इसे बीटा वर्जन का था। उल्लेखनीय है कि इसका बीटा वर्जन इस महीने की शुरूआत में रिलीज किया गया था। फिलहाल कम्पनी की वैबसाइट पर इन तीनों स्मार्टफोन्स का लेटैस्ट वर्जन 5.1 लाॅलीपाॅप ही दिखाया गया है।
नया फर्मवेयर बिल्ड एक्सपीरिया जेड2, एक्सपीरिया जेड3 और एक्सपीरिया जेड3 काम्पैक्ट के लिए है। इसमें कैमरा 2.0.0 यूजर इंटरफैस और फरवरी एंड्राॅयड सिक्योरिटी पैच दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर लिंक की मदद से इसे मैनुअली डाऊनलोड और इंस्टाल कर सकते हैं। यह अपडेट अमेरिका, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, रूस और यूक्रेन में उपलब्ध है और इसे जल्द ही अन्य देशों में उपलब्ध करवाया जाएगा।