खुशखबरी! WhatsApp Web यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, आ गया यह धांसू फीचर

  • खुशखबरी! WhatsApp Web यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, आ गया यह धांसू फीचर
You Are HereNational
Tuesday, February 10, 2026-2:01 PM

गैजेट डेस्क : WhatsApp Web उपयोगकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से लोग वेब वर्जन पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का इंतजार कर रहे थे, और अब कंपनी ने बीटा यूजर्स के लिए इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

क्या था पहले?

पहले WhatsApp केवल अपनी ऑफिशियल डेस्कटॉप ऐप में ही ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन देता था। यानी अगर कोई लैपटॉप या कंप्यूटर से कॉल करना चाहता था, तो उसे ऐप इंस्टॉल करनी पड़ती थी। लेकिन अब यह सुविधा सीधे WhatsApp Web पर भी मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें - आज औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

शुरुआत में केवल वन-टू-वन कॉलिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में WhatsApp Web पर केवल वन-टू-वन कॉलिंग का विकल्प मिलेगा। ग्रुप कॉलिंग के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी पिछले एक साल से इस फीचर पर काम कर रही है। बीटा यूजर्स का कहना है कि यह इस्तेमाल करने में बहुत आसान है। बस WhatsApp Web खोलें और कॉल बटन पर क्लिक करें। कोई अतिरिक्त सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीन शेयरिंग

WhatsApp Web पर वीडियो कॉलिंग करते समय यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग का भी विकल्प मिलेगा। मोबाइल ऐप पर यह सुविधा पहले से मौजूद है। इसका मतलब है कि ऑफिस मीटिंग या प्रेजेंटेशन के लिए अब आपको Google Meet या Microsoft Teams जैसी ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीधे WhatsApp Web से ही कॉल करते हुए अपनी स्क्रीन शेयर की जा सकेगी। भविष्य में ग्रुप कॉलिंग फीचर आने के बाद यह सुविधा और भी उपयोगी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : अगले 3 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप ऐप से तुलना

अभी तक मोबाइल ऐप से चैटिंग के साथ ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का फायदा लिया जा सकता है। लेकिन कंप्यूटर या लैपटॉप से कॉल करने के लिए डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करना जरूरी था। नया फीचर आने के बाद यह बाध्यता खत्म हो जाएगी और सीधे वेब वर्जन से ही कॉलिंग की सुविधा मिल जाएगी।


Edited by:Mehak

Latest News