Thursday, August 6, 2015-9:07 PM
जालंधर : अगर आपके पास गूगल Nexus 6 या फिर मोटोरोला का कोई और स्मार्टफोन है तो आप फोन के पीछे की तरफ दिए गए डिम्पल लोगो से अवगत होंगे। इस बार में हम इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि मोटोरोला के आने वाले हाई एंड स्मार्टफोन में फिंगर प्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।
मोटोरोला के सीईओ Dennis Woodside, जनवरी में आई रिपोर्ट और अब Weibo द्वारा जारी की गई कुछ तस्वीरों में मोटोरोला के डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर को दिखाया गया है। तस्वीरों में नेक्सस 6 प्रोटोटाइप को फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ दिखाया गया है। इसके अलावा पीछे की तरफ कोई अन्य बदलाव नहीं देखने को मिला है।
मोटोरोला के किसी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर लांच होने की बात सामने नहीं आई है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इस साल लांच होने वाले नेक्सस डिवाइस में एंड्रायड M के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।