इस बैग में है कुछ खास, सफर में आ सकता है काम

  • इस बैग में है कुछ खास, सफर में आ सकता है काम
You Are HereGadgets
Thursday, August 6, 2015-10:36 PM

Kickstarter एक ऐसी कम्पनी है जो अलग ही तरह से गैजेट लेकर आती है। इस बार Kickstarter एक नए तरह का बैग लेकर आया है जिसमें डिवाइस को चार्ज करने से लेकर लाइट्स तक दी गई है। Kickstarter द्वारा पेश किया Omnipack 2 बैग वाटरप्रुफ है जिसमें सोलर पैनल लगे है जो बैटरी को चार्ज करते हैं। साथ ही इसमें AA बैटरी वाले पावर बैंक को भी जोड़ा जा सकता है। Omnipack 2 के ज्यादा कीमत वाले वैरिएंट में स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

अगर आप सफर पर जा रहे हैं तो यह बैग सोलर पावर की मदद से अपके डिवाइस को चार्ज करने में मदद करेगा। 2 वाॅट के सोल पैनल, IPX-1 वाटर रेसिस्टैंट रैटिंग, आगे व पीछे की तरफ लाइट और 2,200 mAh बैटरी वाले Omnipack 2 को 69 डाॅलर (लगभग 4,400 रुपए) में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 4,000 mAh Omnipack 2 की कीमत 169 डाॅलर (करीब 11,000 रुपए) है जो कि कुछ ज्यादा ही महंगा है।

Omnipack 2 के लिए अभी 2,000 डाॅलर इक्ट्ठे किए गए है और 3 सिंतबर तक इसके लिए 65,000 डाॅलर का टार्गेट रखा गया है।


Latest News