Sunday, August 9, 2015-11:02 PM
तकनीक ने हमें बेहद सी सुविधाएं प्रदान की है और हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में गैजेट्स ने घर कर लिया है। अब एक ऐसा ईयरफोन आ गया है जो महिलाओं को गर्भधारण करने का सही समय बताएग।
वेनेसा शी स्टैनफोर्ड में पढ़ने वाली छात्रा ने 'योनो' नाम के ईयरफोन बनाए है। इसे बनाने का आईडिया उन्हें तब आया जब वह गर्भवती होना चाह रही थी और उनके डॉक्टर ने उसे अपना बेसल तापमान जांचने के लिए कहा। इसे बनाने वालों के मुताबिक 'योनो' उन सब मौजूदा यंत्रों से ज्यादा अच्छा और अचूक हैं जो मासिक चक्र की जानकारी देते हैं।
कैसे काम करता है 'योनो' :- सोते वक्त शरीर का तापमान कुछ कम हो जाता है लेकिन महिलाओं में गर्भ धारण करने की स्थिति में यह बढ़ जाता है और इसे 'योनो' जांचता है। इसमें लगा बेसल थर्मामीटर तापमान में आने वाले बदलाव को दर्ज करता है, बस इसके लिए ईयरफोन को हर दिन उसी समय इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। खासतौर पर तब जब कुछ पल पहले ही सो कर उठी हों।
स्मार्टफोन पर देगा संदेश :- ब्लूटूथ के जरिए योनो एप जानकारी को स्मार्टफोन पर भेजता है जिससे गर्भ धारण करने का सही समय पता चलता है।