BMW ने भारत में बंद की इस लोकप्रिय कार की प्रोडक्शन

  • BMW ने भारत में बंद की इस लोकप्रिय कार की प्रोडक्शन
You Are HereGadgets
Monday, September 18, 2017-9:54 PM

जालंधर : पूरी दुनिया में अपनी लग्जरी कारों को लेकर मशहूर हुई कम्पनी BMW ने भारत में लोकप्रिय 1 सीरीज प्रीमियम हैचबैक को बंद करने का निर्णय लिया है। इस कार को कम्पनी की ऑफिशियल इंडियन वैबसाइट से भी हटा दिया गया है। 1 सीरीज के बंद होने के बाद BMW X1 भारत में मिलने वाली एंट्री लैवल SUV बन गई है।

 

 

BMW 1 सीरीज को साल 2013 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद इसमें नए फीचर्स को शामिल कर एक बार फिर इस कार का नया फेसलिफ्ट मॉडल 2015 में पेश किया गया। 1 सीरीज़ के आखिरी बचे मॉडल को 31 लाख रुपए में बेचा गया है। इस कार की प्रोडक्शन चेन्नई में लगे कम्पनी के प्लांट में बंद कर दी गई है। फिलहाल इस प्लांट में कम्पनी के अन्य आठ प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे हैं।


Latest News