इन 5 बातों को हमेशा ध्यान में रखकर चलाए अपनी सुपरबाइक

  • इन 5 बातों को हमेशा ध्यान में रखकर चलाए अपनी सुपरबाइक
You Are HereBusiness
Friday, August 18, 2017-9:48 PM

जालंधर- दुनियाभर में सुपरबाइक्स लवर्स की कोई कमी नही है लेकिन अक्सर यह देखने को मिलता है कि इसमें दुर्घटनाए अधिक होती है। सुपरबाइक चलाना कोई गलत बात नहीं लेकिन इसे चलाने के भी कुछ उसूल होते हैं। सुपरबाइक्स दूसरी बाइक्स से अलग होती हैं, इसलिए इन्हें राइड करने का तरीका भी अलग होता है। आइए जानते हैं सुपरबाइक चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

1. राइडिंग गिअर 

अगर आप सुपरबाइक खरीद रहे हैं तो साथ ही राडिंग गियर भी जरूर खरीद लें, ये आसानी से मार्किट में उपलब्ध हो जाते हैं। राइडिंग गियर में एक अच्छा हेलमेट(ISI मार्क), जैकेट, ग्लव्स, और शूज अहम् होते हैं, इनको पहनने के बाद ही सुपरबाइक चलायें, क्योकिं ये सुरक्षा उपकरण न केवल दुर्घटनों के दौरान बचाते हैं बल्कि बाइक चलाते हुए भी बचाव करते हैं।

2. नार्मल फ्यूल न डलवाएं 

सुपरबाइक की मशीन आम बाइक के मुकाबले अलग होती है और इनका हार्डवेयर अलग और महंगा होता है इसलिए नार्मल फ्यूल की जगह हाई स्पीड फ्यूल (ऑक्टेिन 91 या इससे ज्यादा नॉर्म्स वाला फ्यूल) का इस्तेमाल करना चाइये। कम क्वाुलि‍टी वाले फ्यूल से बाइक के इंजन में खराबी आ सकती है और साथ ही हाई स्पीड पर दुर्घटना भी हो सकती है।

3. ब्रेक  

ज्याकदा ट्रैफि‍क वाली जगहों पर सुपरबाइक की स्पीड नार्मल रखें अक्सर लोग ऐसी जगहों पर स्टंट करने लगते हंभ जिससे दुर्घटना होने के चांस बढ़ जाते हैं। यह भी याद रहे कि स्पीड में बाइक ब्रेक न लगाएं इससे बाइक के बैलेंस बिगड़ने का खतरा ज्यादा रहता है। क्योकिं आम बाइक्स के मुकाबले इनके ब्रेक्स ज्यादा पावरफुल होते हैं। कम स्पीड पर रीयर ब्रेक का भी इस्तेामाल कि‍या जाना चाहिए। 

4. गि‍यर शिफ्ट
 
सुपरबाइक में एक्सीलरेशन और ब्रेक का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए। बार-बर क्लच का इस्तेमाल करने से बचें और सहज तरीके से गि‍यर को शि‍फ्ट करें। साथ ही एक्सीलरेशन और ब्रेक का इस्तेरमाल भी सही तरीके से करें।

5. सर्विस 
 
सुपरबाइक की सर्विस हमेशा समय पर कराए, खास तौर पर इसके डिस्कब्रेक, ऑयल, चेन, टायर्स की कंडीशन सही होनी चाहिए, इसके अलावा बाइक का हैंडल भी चेक करें। अगर कोई पार्ट खराब हो गया हो तो उसे तुरंत बदल डालें।


Latest News