भारत में लांच हुई लैंड रोवर की दमदार SUV, कीमत 2.79 करोड़

  • भारत में लांच हुई लैंड रोवर की दमदार SUV, कीमत 2.79 करोड़
You Are HereBusiness
Friday, July 28, 2017-8:01 PM

जालंधर- भारत में लैंड रोवर ने अपनी बेहद महंगी और दमदार इंजन वाली SUV SV ऑटोबायोग्राफी डायनामिक लांच कर दी है।जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2.79 करोड़ रुपए है। यह कार मेड टू ऑर्डर होगी और इसे जगुआर लैंड रोवर की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन्स टीम बनाएगी। एसवी ऑटोबायोग्राफी डायनामिक में कंपनी ने 540 bhp पावर वाला बेहद दमदार इंजन दिया है।

इंजन 

लैंड रोवर ने अपनी नई SUV SV ऑटोबायोग्राफी डायनामिक में 5.0-लीटर का V8 पेट्रोल इंजन लगाया है। यह पावरफुल इंजन 540 bhp पावर और 680 Nm टॉर्क के साथ कार को तूफानी रफ्तार देता है।

ot

फीचर्स

कंपनी ने SUV में कीमत के हिसाब से बेहतरीन लग्ज़री फीचर्स दिए गए हैं। इनमें डायमंड क्विल्टेड लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है जो 4 इंटीरियर कलर ऑपशन्स के साथ उपलब्ध होगी। SUV में 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही ब्रेम्बो क्लिपर्स के साथ ग्रेफाइट एटलस और एक्सक्लूसिव अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने बताया कि, “हम लैंड रोवर एसवी ऑटोबायोग्राफी डायनामिक के लांच को लेकर खासे उत्साहित हैं। हमारी स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन्स टीम हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतरीन परफार्मेंस और लग्ज़री मुहैया कराने के लिए तत्पर है“।

 


Latest News