जल्द ही क्रॉसओवर लुक में पेश होगी Maruti Suzuki Celerio X

  • जल्द ही क्रॉसओवर लुक में पेश होगी Maruti Suzuki Celerio X
You Are HereBusiness
Friday, September 29, 2017-5:23 PM

जालंधर- भारत की प्रसिद्व वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी सेलेरियो हैचबैक के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है।यह नई कार 4 अक्टूबर को लांच हो सकती है और इसका नाम सेलेरियो एक्स होगा। यह क्रॉस-हैचबैक सेगमेंट कार होगी।

PunjabKesari

फीचर्स

इस क्रॉसओवर वर्जन में कई फीचर्स जोड़े जाएंगे। फ्रंट और रियर बम्पर्स की बॉडी पर काफी काम किया जाएगा। इसमें रेग्युलर मॉडल के मुकाबले बड़े पहिए दिए जा सकते हैं। 


इसके अलावा Maruti Celerio X में रूफ रेल्स होंगी ताकि इसके क्रॉसओवर लुक को पूरा किया जा सके। कार में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा।


इंजन

इस नए लुक में भी मारुति 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह वैरियंट 27.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसका डीजल वैरियंट भी आता है, जो कि 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 


कीमत

नई क्रॉसओवर सिलेरियो की कीमत 5 से 8 लाख रुपए के बीच आंकी जा रही है। मौजूदा सेलेरियो की कीमत 4.39 लाख से 5.56 लाख रुपए(एक्स-शोरुम, दिल्ली) तक जाती है। बता दें कि इस नई कार की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही पता चलेगी।
 


Latest News