CASIO EX-FR200 स्प्लिट डिजाइन के साथ रिकार्ड कर सकेंगे 360 डिग्री वीडियो

  • CASIO EX-FR200 स्प्लिट डिजाइन के साथ रिकार्ड कर सकेंगे 360 डिग्री वीडियो
You Are HereGadgets
Wednesday, August 10, 2016-10:17 AM

जालंधर : केसियो ने नई पीढ़ी का कैमरा लांच किया है जो 2 कैमरों में बदल जाता है, इसका नाम ई.एक्स.-एफ.आर.200 है। इसके पुराने वर्जन (ई.एक्स.-एफ.आर.10) की तरह इसमें कंट्रोलर स्क्रीन और लैंस माड्यूलर अलग है जिससे यूजर्स तरह-तरह से शूटिंग कर सकते हैं। हालांकि इस बार यूजर्स 2 कैमरा माड्यूल्स (जिन्हें अलग से खरीदना होगा) के साथ फुल 360 डिग्री पर वीडियो शूट कर सकते हैं। 
डिजाइन -
एक्सीलिम ई.एक्स.-एफ.आर.200 (EXILIM EX-FR200) दिखने में पुराने वर्जन की तरह ही है और पहले जैसे मॉड्यूलर डिजाइन की पेशकश की गई है। परंपरागत कैमरे की तरह स्क्रीन और लैंस को लगाया जा सकता है। दो कैमरा माड्यूल का प्रयोग कर आप 360 डिग्री फोटोज और वीडियो बना सकते हैं। 
रफ एंड टफ -
ई.एक्स.-एफ.आर.200 आई.पी.एक्स.8 और आई.पी.एक्स.6 स्टैंडर्ड के साथ आता है जिससे यह कैमरा वाटरप्रूफ भी बन जाता है। इसी कारण यह कैमरा 5 फुट (1.5एम) गहरे पाने में 60 मिनट तक सर्वाइव कर सकता है। यह कैमरा शॉकप्रूफ (1.3 एम व 4.2 फुट) भी है और -10 डिग्री सैल्सियस में भी काम करेगा। इसमें वाई-फाई और ब्लूटुथ जैसे दोनों वायरलैस कनैक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।
कंट्रोलर मॉड्यूल -
इसमें 3 इंच की 920,000 पिक्सल वाली एल.सी.डी. टच स्क्रीन मिलती है और यह कई सारे कैमरा माड्यूल्स को कंट्रोल कर सकती है। हालांकि इसे अलग से खरीदना पड़ेगा। इसकी मदद से फोटोग्राफर एक से ज्यादा ऐंगलों को एक ही समय में कैमरे में कैद कर सकेंगे। 
फोटो और वीडियो क्वालिटी -
इस कैमरे में 11.95 मेगापिक्सल का 1/2.3 सी.एम.ओ.एस. सैंसर लगा है और इसमें कई सारे शूटिंग और रिकाॄडग ऑप्शन्स मिलते हैं।  

स्टिल शॉट्स (फोटोज) की बात है तो इसमें लगा 180 डिग्री फिश-आई लैंस स्फेरिकल व्यू (गोलाकार फोटो), 360 डिग्री पैनोरमा और सुपर वाइड इमेज प्रदान करता है।  वीडियो की बात है तो यह 30 फ्रेम्स प्रति सैकेंड पर 1440 × 1440 पिक्सल, पैनोरमा मोड में 30 फ्रेम्स प्रति सैकेंड पर 2880 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 30 फ्रेम्स प्रति सैकेंड पर 3840 × 2160 (4के) क्वालिटी, 60 फ्रेम्स प्रति सैकेंड पर फुल एच.डी. (1080 पिक्सल) और 120 फ्रेम्स प्रति सैकेंड पर 720 पिक्सल पर वीडियो शूट कर सकता है। 
लांच और कीमत -
इस कैमरे और इसके साथ आने वाले कंट्रोलर मॉड्यूलर को सितम्बर मध्य में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है। इसके अलावा अकेले माड्यूल को भी खरीदा जा सकेगा। हालांकि कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 


Latest News