Monday, September 18, 2017-1:20 PM
जालंधरः अगर आप अपनी पुरानी टीवी को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो आपको एक स्मार्ट मीडिया प्लेयर बॉक्स की जरूरत होगी। वैसे तो स्मार्ट टीवी बॉक्स की लिस्ट में कई नाम जैसे EvoTV, क्रोमकास्ट, अमेज़न फायरस्टिक शामिल हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे नए ReTV के बारे में। इस ReTV बॉक्स को मुबंई की एक कंपनी ने पेश किया है। बॉक्स के साथ आपको एक छोटा सा रिमोट भी मिलेगा। इसके अलावा आपको इस बॉक्स में HMDI पोर्ट, LAN पोर्ट, दो USB पोर्ट और साथ ही एक सिम कार्ड स्लॉट भी मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन
ReTV के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो यह स्मार्ट टीवी बॉक्स एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर अाधारित है। इसमें क्वाड कोर 2GHz प्रोसेसर दिया गया है, इसके साथ ही इसमें 4के विडियो प्लेबैक सपोर्ट भी मिलता है। स्टोरज की बात करें तो इसमें 1जीबी रैम और इंटरनल स्टोरेज 8जीबी है।
क्या कर सकते हैं ReTV के साथ
ReTV के साथ आप अपने टीवी पर जो चाहे वो देख सकते हैं। इस डिवाइस की खासियत है कि यह यूट्यूब, डेलीमोशन और TED जैसे साइट्स से भी आपको विडियो स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। ReTV X1 में एक और मजेदार बात है कि आप इसके जरिए कहीं से मूवीज को स्ट्रीम कर सकते हैं।