Google ने नैन सिंह रावत के जन्मदिन पर बनाया शानदार Doodle

  • Google ने नैन सिंह रावत के जन्मदिन पर बनाया शानदार Doodle
You Are HereGadgets
Saturday, October 21, 2017-1:46 PM

जालंधर- टैक जायंट गूगल ने अाज 19वीं सदी के भारतीय खोजी नैन सिंह रावत की उपलब्धियों और उनके 187वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में डूडल बनाया है। कंपनी ने  डूडल में रावत को चित्रित किया। जिसमें एक अकेले और साहसी व्यक्ति को दूर तक देखते हुए दिखाया है, व्यक्ति के हाथ में माला है औ उसके पास एक लाठी भी रखी हुई है।

 

गूगल ने कहा, उन्होंने एक सटीक माप गति को बनाए रखा,  उन्होंने 2000 चरणों में एक मील को पूरा किया और एक माला का उपयोग करके उन चरणों को मापा। अपनी प्रार्थना चक्र और कौड़ी के खोल में एक कंपास छिपाया और यहां तक लोगों के एक भिक्षु के रूप में भ्रम में भी डाले रखा।


बता दें कि रावत भौगोलिक अंवेषण में प्रशिक्षित, उच्च शिक्षित और बहादुर स्थानीय पुरुषों में से एक थे। उन्होंने ल्हासा के सटीक स्थान और ऊंचाई को निर्धारित किया, त्सांगपो का नक्शा बनाया और थोक जालुंग की सोने की खदानों के बारे में बताया। वे तिब्बत का सर्वेक्षण करने वाले पहले व्यक्ति थे।


Latest News