होमी व्याराल्ला के 104वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल

  • होमी व्याराल्ला के 104वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Saturday, December 9, 2017-2:52 PM

जालंधरः अमरीकी टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज फोटो जनर्लिस्ट होमी व्याराल्ला के 104वें जन्मदिन पर नया डूडल बनाया है। होमी व्याराल्ला का जन्म गुजरात में 9 दिसंबर 1913 को हुआ था। उनके पिता की एक थिएटर कंपनी थी।पिता की घूमंतू थियेटर कंपनी होने के कारण उन्होंने अपना ज्यायातर बचपन घूमते हुए बिताया। होमई ने मुबंई के जेजे स्कूल ऑफ़ आर्ट से फ़ोटोग्राफ़ी की शिक्षा लेने के बाद उन्होंने किशोरावस्था से ही कैमरे से दुनिया को देखना शुरू कर दिया था।

 

कैसे हुई करियर की शुरुआत

उनका करियर टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ शुरू हुआ था। करियर की शुरूआत के समय फोटो क्रेडिट में उनके पति मॉनेकशॉ व्यारावाला या फिर उनके कोड नेम से जाता था। होमई की असली पहचान 1942 में दिल्ली में ब्रिटिश सूचना सेवा में काम करने के दौरान बनी। जब उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटनाओं की तस्वीर खींची थी। वह 1930 से 1970 के बीच एक मात्र प्रोफेशनल फोटो पत्रकार थी।

 

उन्होंने लार्ड माउंटबेटन की विदाई, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री के दाह संस्कार की तस्वीरें भी खींची थी। इसके अलावा उन्होंने तिब्बत से बच कर आए दलाई लामा और क्वीन एलिजाबेथ की तस्वीर खींचने वाली पहली फोटोग्राफर थी।

 

2012 में निधन

1970 में अपने पति की मौत के बाद होमई ने अपने करियर को छोड़ दिया था। होमई ने अपनी फोटोग्राफ के कलेक्शन को दिल्ली की अल्काजी फाउंडेशन फॉर आर्ट्स को सौंप दिया था। साल 2012 में 15 जनवरी को लंग की बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई थी।


Latest News