गूगल ने आज होल पंच की 131वीं सालगिराह पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने आज होल पंच की 131वीं सालगिराह पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Tuesday, November 14, 2017-9:26 AM

जालंधरः अमरीकी टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज होल पंच की 131वीं सालगिराह पर नया डूडल बनाया है। गूगल के इस डूडल में एक होल पंच दिखाई दे रहा है और गूगल को पेपर में से छेद के बाद कटकर निकलने वाले वेस्ट कागजों से बना हुआ दर्शाया गया है। होल पंच अब लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है जो कि भविष्य में भी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

 

आपको बता दें कि पहले इसे केवल ऑफिस के काम के लिए डिजाइन किया गया था लेकिन आम जिंदगी में इसके इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसके डिजाइन में अन्य बदलाव किए गए। इस होल पंच की जरुरत बढ़ने के बाद कई लोग इसे अपने तरीके से डिजाइन कर अपने नाम पर पेटेंट करवाने लगे।

 

इसके बाद अमेरिका में भी होल पंच बनाए गए लेकिन उन्हें कंडक्टर पंच और टिकट पंच के नाम से  पेटेंट कराया गया। धीरे-धीरे हर देश में होल पंच बनने लगे और लोगों को किसी भी पेपर में छेद करने के लिए आसानी होने लगी। 18वीं सदी से लेकर अभीतक हर प्रकार के काम में होल पंच का इस्तेमाल किया जाता है। स्कूली बच्चों, कॉलेज छात्रों और ऑफिस कार्यों से लेकर सभी पेपर में छेद करने के लिए होल पंच का इस्तेमाल करते हैं।


Latest News