लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं तो एक नजर इन 5 लैपटॉप्स पर डालें, कीमत 8,000 रुपए से शुरू

  • लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं तो एक नजर इन 5 लैपटॉप्स पर डालें, कीमत 8,000 रुपए से शुरू
You Are HereGadgets
Monday, July 10, 2017-7:01 PM

जालंधरः आजकल सभी चाहते हैं कि उनके पास एक ऐसा लैपटॉप हो, जिसके अंदर सभी अच्छे फीचर्स मौजूद हो और उसका दाम में भी कम हो। ऐसे ही कुछ लैपटॉप बाजार में आए हैं जिन्हें आप आसानी से अफोर्ड कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे 5 लैपटॉप के बारे में बताएंगे जो आपके बजट में तो है ही साथ काफी भरोसेमंद भी है।

1. Micromax Canvas Lapbook

इस लैपटॉप की कीमत सिर्फ 8,990 रूपए है। इसमें 11.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह इंटेल एटॉम प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 2 यूएसबी पोर्ट्स, एचडीएमआई पोर्ट जैसे विकल्प भी दिए गए हैं।

2. iBALL Compbook Exemplaire 

इस लैपटॉप की कीमत सिर्फ 12,000 रूपए है। इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। यह लैपटॉप इंटेल एटॉम प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट विंडोड ows 10 दिया गया है। इसमें 2 यूएसबी 2.0 पोर्ट्स, मिनी एचडीएमआई पोर्ट जैसे विकल्प भी दिए गए हैं।

3. iBall Flip X5 (5th Gen)

इस लैपटॉप की कीमत सिर्फ 12,000 रूपए है। इसमें 11.6 इंच डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप 2 GB रैम और 32 GB स्टोरेज के साथ मौजूद है। इसके अलावा यह विंडोज 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 2 MP का रियर कैमरा भी दिया गया है।

4. Acer Atom Quad Core SW3-016

एसर का यह लैपटॉप एक बढ़िया लैपटॉप है। इसमें  इसमें 10.1 इंच डिस्प्ले, 2 GB रैम और 32 GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही यह विंडोज 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसकी कीमत 12,990 रूपए है।

5. Acer ES1-521

इस लैपटॉप की कीमत सिर्फ 19,999 रूपए है। इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। यह लैपटॉप क्वाड-कोर AMD A4-6210 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Radeon R3 इंटीग्रेटेड है। इसमें 500 जीबी की हार्ड ड्राइव दी गई है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट विंडोड ows 10 दिया गया है। इसमें 3 यूएसबी 3.0 पोर्ट, 2 यूएसबी 2.0 पोर्ट्स, एचडीएमआई पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 3-सेल बैटरी दी गई है, जो 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है।


Latest News