19 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा iOS 11, एेसे करे इंस्टॉल

  • 19 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा iOS 11, एेसे करे इंस्टॉल
You Are HereGadgets
Friday, September 15, 2017-5:34 PM

जालंधर- अमरीकी कंपनी एप्पल ने WWDC 2017 में iOS 11 को पेश किया गया था। जानकारी के मुताबिक इसे आईफोन और आईपैड पर डाउनलोड करने के लिए 19 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। लेकिन इसे हर आईफोन या आईपैड पर डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। इस पोस्ट में हम आपको यह बताएंगे की iOS 11 को आप अपने फोन में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि इसे किन डिवाइसेस पर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

एप्पल का लेटेस्ट iOS 11 निम्न डिवाइसेस पर करेगा काम:

iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone SE, iPhone 5s, 12.9-inch iPad Pro (2nd generation), 12.9-inch iPad Pro (1st generation), iPad Pro (10.5-inch), iPad Pro (9.7-inch), iPad Air 2, iPad Air, iPad (5th generation), iPad mini 4, iPad mini 3, iPad mini 2, iPod Touch और Sixth-generation iPod Touch


एेसे करें अपडेट

फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने से पहले आपका फोन पूरी तरह चार्ज होना चाहिए या फिर चार्जर से कनेक्ट होना चाहिए। साथ ही फोन में वाई-फाई कनेक्ट होना चाहिए।


अब सेटिंग्स में जाएं और फिर जनरल में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें। इसके बाद डाउनलोड और इंस्टॉल पर टैप करें। डाउनलोड खत्म होने के बाद आपके पास दो विकल्प होंगे। पहला Install और दूसरा Tonight or Remind Me Later का। अगर आप दूसरा विकल्प चुनते हैं तो आपको रात को अपना फोन चार्जिंग पर लगाकर रखना होगा। इंस्टॉलेशन के दौरान आपसे पासकोड मांगा जाएगा। इंस्टॉलेशन के प्रोसेस में कुछ समय लग सकता है।


iTunes के जरिए iOS 11 अपडेट 

आपके कंप्यूटर में iTunes का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। इसके बाद अपने डिवाइस को लाइटनिंग केबल के जरिए कंप्यूटर से कनेक्ट करें। इसके बाद iTunes अोपन कर डिवाइस सेलेक्ट करें। अब Check for Update पर क्लिक कर दें। 


इसके बाद आपको डाउनलोड और अपडेट का विकल्प मिलेगा इसे क्लिक कर दें। यहां भी आपसे पासकोड मांगा जाएगा। इंस्टॉलेशन के प्रोसेस में कुछ समय लग सकता है।
 


Latest News