आज लॉन्च हो सकता है iPhone 8 और 8 प्लस का (RED) एडिशन

  • आज लॉन्च हो सकता है iPhone 8 और 8 प्लस का (RED) एडिशन
You Are HereGadgets
Monday, April 9, 2018-5:14 PM

जालंधर : एप्पल आज आईफोन 8 और 8 प्लस का रैड एडिशन लॉन्च कर सकती है। इसे खास खास तौर पर अफ्रीका में HIV-एड्स के खिलाफ लोगों को जागरुक करने वाली (RED) संस्था की सपोर्ट में उतारा जाएगा। एप्पल रैड वेरिएंट के जरिए संस्था के लिए फंड इकट्ठा करने में मदद करेगी। MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक वर्जिन मोबाइल्स के कर्मचारियों को एक मेमो के जरिए जानकारी दी गई है कि आईफोन 8 और 8 प्लस का रेड कलर वेरिएंट सोमवार यानी 9 अप्रैल को लॉ़न्च किया जाएगा। 


क्या है RED संस्था?

RED संस्था HIV/AIDS को लेकर जागरुकता के लिए अफ्रीका के आठ देशों साऊथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, तंजानिया, जांबिया,  घाना, केन्या, लेसोथो और रवांडा में काम करती है। इस संस्था की सपोर्ट में एप्पल पहले भी आईपॉड, आईपैड, कई फोन कवर और आईफोन 7 सीरीज का (RED) एडिशन लॉन्च कर चुकी है।


iPhone 8 और iPhone 8 प्लस के फीचर्सः

- iPhone 8 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी गई है जो 326 पीपीआई को स्पोर्ट करती है वहीं  iPhone 8 प्लस में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। 
- कम्पनी ने इन दोनों ही आईफोन मॉडल्स में नई अपग्रेड A11 Bionic चिप दी है जो आईफोन 7 में इस्तेमाल होने वाले A10 फ्यूजन चिप से 70 फीसदी तेज़ काम करती है। 
- 2GB रैम के साथ दोनों ही स्मार्टफोन्स को 64GB व 256GB वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। 
- एप्पल की नई 8 सीरीज में  ग्लास बॉडी दी गई है जो वायरलैस चार्जिंग को स्पोर्ट करती है। 
- Phone 8 में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है वहीं सैल्फी के शौकीनों के लिए इलके फ्रंट में 7 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। 
- Phone 8 प्लस में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो f/2.8 व f/1.8 अपर्चर को स्पोर्ट करता है। 
 


Latest News