5 मिनट में ही सोल्ड ऑउट हुआ OnePlus 5T स्मार्टफोन

  • 5 मिनट में ही सोल्ड ऑउट हुआ OnePlus 5T स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Friday, November 24, 2017-7:18 PM

जालंधर- चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने हाल ही में वनप्लस 5T स्मार्टफोन को लांच किया है। यह नया स्मार्टफोन वनप्लस 5 का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने आज इस स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध कराया  था। इस सेल का आयोजन दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे तक के लिए किया गया था। वहीं, कंपनी ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन 5 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गया है।

 

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहले वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 32,999 रुपए है। जबकि, दूसरे वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जोकि 37,999 रुपए में उपलब्ध है।

 

बता दें कि 21 नवंबर को पहली बार वनप्लस 5T सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। जिसके बाद कंपनी ने घोषणा की है कि पहले दिन सेल के लिए आया OnePlus 5T कंपनी का सबसे तेज सेल होने वाला स्मार्टफोन बन गया है। इस फोन को सेल के लिए अमेजन इंडिया पर सिर्फ प्राइम मेंबर्स और वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया था।


Latest News