12 अगस्त को लांच होगा Oppo F3 Red Variant

  • 12 अगस्त को लांच होगा Oppo F3 Red Variant
You Are HereGadgets
Tuesday, August 8, 2017-6:04 PM

जालंधरः स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने एक नए रेड रंग के स्मार्टफ़ोन को टीज़ करना शुरू किया था। जानकारी के अनुसार, Oppo F3 Red वेरियंट 12 अगस्त को पेश होगा। यह जानकारी फेसबुक पर ओप्पो फिलीपींस ने अपने एक पोस्ट में दी है।
हालाँकि अभी तक Oppo F3 Red वेरियंट की कीमत के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिली है।  इसकी कीमत 19990 रूपए है। यह रोज़ गोल्ड वेरियंट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5-इंच की फुल HD 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले मौजूद है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920x1080p है। यह स्मार्टफ़ोन 1.5GHz ओक्टा-कोर मीडियाटेक MT6750T प्रोसेसर से लैस है। इसमें माली T86-MP2 भी दिया गया है।इसके साथ ही फ़ोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।इसमें एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कलर यूआई 3.0 मौजूद है।

कैमरे की बात करें तो इसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है। इसमें से एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। दूसरा सेंसर 120-डिग्री वाइड-एंगल पर सेल्फी ले सकता है। स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मौजूद है। इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.1, GPS और डुअल सिम जैसे फीचर शामिल है। फोन को पावर देने के लिए इसमें  3200mAh की बैटरी दी गई है।
 


Latest News