Monday, October 9, 2017-2:43 PM
जालंधर- फ्रांस की प्रसिद्व वाहन निर्माता कंपनी रेनो ने भारत में अपनी प्रमुख चार कारों को बंद कर दिया है। बंद हुई इन कारों में पल्स हैचबैक, स्काला, फ्लुअंस सेडान और कोलेओस शामिल है। रेनोल्ट इंडिया के एमडी और सीईओ सुमित सुहनी ने कहा कि कंपनी ने छह साल पहले भारत में परिचालन शुरू किया था और अब उसके पोर्टफोलियों में क्विड, डस्टर और लॉडी है। हालांकि रेनो इंडिया ने आधिकारिक तौर पर वाहनों के बंद करने की घोषणा नहीं की है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम हर साल एक कार लांच करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें कमजोर बिक्री के कारण बंद कर दिया है और भारत में अपनी पेशकश को कम करने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि पल्स और स्काला जैसे वाहन निसान माइक्रा और सनी के अपडेट हुए वर्जन हैं, इसलिए कारों के कुछ हिस्सों को ग्राहकों के लिए कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। हालांकि, फ्लुअंस और कोलेओस को पूरी तरह से निर्मित (सीबीयू) इकाइयों के माध्यम से भारत में लाया गया था।