भारत में MSI GV62VR 7RF गेमिंग लैपटॉप की बिक्री शुरु

  • भारत में MSI GV62VR 7RF गेमिंग लैपटॉप की बिक्री शुरु
You Are HereGadgets
Wednesday, January 3, 2018-12:26 PM

जालंधरः ताइवन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी MSI ने पिछले महीने भारत में अपने गेमिंग लैपटॉप MSI GV62VR 7RF को 1,19,990 रुपए की कीमत के साथ लांच किया था। वहीं, अब यह लैपटॉप फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। बता दें कि इस लैपटॉप को 2 साल की वॉरंटी के साथ अॉनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।

 

MSI GV62VR 7RF लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप्स में 15.6-inch (full HD anti-glare) की डिस्पले दी गई है। कंपनी ने इसमें इंटेल कोर i7 7th जनरेशन प्रोसैसर दिया है, जो ज्यादा मैमोरी वाली एप्स को अासानी से प्रोसैस करने में मदद करता है। इसके अलावा इनमें GV62VR 7RF 1060 GPU और 6G GDDR5 VRAM दिया गया है, जो सभी तरह की हाई एंड गेम्स को प्ले करने में मदद करेगा। वहीं, इसे माइक्रोएसडी कार्ड से128 एसएसडी के साथ 1टीबी कृतक बढाया जा सकता है। इसमें अापको डाटा, सॉगंस और मूविज को स्टोर करने में मदद करेगी। लैपटॉप विंडो 10 पर अधारित है। इसकी एक खासियत यह भी है इसमें रेड वैकलाइट से लैस कीबोर्ड लगा है, जो काफी अाक्रषित करता है। 


Latest News