दमदार फीचर्स से लैस है ये बेस्ट लैपटॉप, कीमत 30,000 रूपए

  • दमदार फीचर्स से लैस है ये बेस्ट लैपटॉप, कीमत 30,000 रूपए
You Are HereGadgets
Sunday, October 8, 2017-1:48 PM

जालंधरः दमदार फीचर्स और अच्छी परफॉरमेंस से लैस लैपटॉप तो हर कोई खरीदना चाहता है लेकिन सोच ये रहती है कि लिया कौन सा जाएं। अाज हम अापको उन लैपटॉप के बारें में बताएंगे जिनकी कीमत 30,000 रूपए है।


Lenovo G50-80

इसका स्क्रीन साइज़ 15.6 इंच है, और यह Windows 10 पर चलता है। यह 5th जनरेशन के इंटेल कोर i3 प्रोसेसर और 4GB रैम से लैस है। इसमें 1TB HDD और Lenovo AccuType कीबोर्ड मौजूद है। 


Asus X55LD-XX055H -

इसमें 15.6 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका वजन 2.3 किलो है। इसमें इंटेल कोर i3 प्रोसेसर और 4GB DDR3 रैम दी गई है जो ऑफिस के काम के लिए काफी अच्छा है और यह 2GB Nvidia 820M GPU से भी लैस है। इस लैपटॉप की कीमत 30,000 रूपए है। 

 

Acer Aspire E5-551G 

यह लैपटॉप 15.6 इंच की डिस्प्ले और 6 सेल बैटरी से लैस है जो अच्छी बैटरी लाइफ ऑफर करती है। यह क्वैड-कोर AMD A10 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ उपलब्ध है। इसमें AMD Radeon R7-M265 में 2GB के अलग ग्राफ़िक्स उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 30,000 रूपए है। 

 

Lenovo G50-70 

इसमें 15.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें 4GB रैम दी गई है जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।  इसके बोर्ड पर 2GB का ATI JET LE R5 M230 ग्राफ़िक्स भी दिया गया है। यह Windows 8.1, 64-bit के साथ आता है और इसमें Windows 10 इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 


Latest News