Screen Recording के लिए बेस्ट हैं ये 5 फ्री सॉफ्टवेयर, जानें डिटेल

  • Screen Recording के लिए बेस्ट हैं ये 5 फ्री सॉफ्टवेयर, जानें डिटेल
You Are HereGadgets
Sunday, September 3, 2017-4:23 PM

जालंधर- ज्यादातर लोगों को स्क्रीन रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर के बारे में पता नहीं होता है। ऐसे में लोग इसके विकल्प ढूंढने में लग जाते हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि कुछ ही ऐसे स्क्रीन रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर है जो फ्री में उपलब्ध हैं। ये स्क्रीन रिकॉर्डर आपको फुल स्क्रीन या स्क्रीन के किसी खास एरिया को रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं। अाइए जानते है इसके बारे में 

 

1. Icecream Screen Recorder

यह सॉफ्टवेयर उन लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है जो पहली बार स्क्रीन रिकॉर्डर का इस्तेमाल करेंगे। इस सॉफ्टवेयर की बस एक ही खामी है कि इसके जरिए आप सिर्फ 5 मिनट का ही रिकॉर्ड कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप उससे ज्यादा की रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं तो आप दोबारा रिकॉर्ड कर उन्हें एक साथ मर्ज कर सकते हैं। रिकॉर्डिंग के समाप्त होने पर आपका वीडियो .webm फॉर्मेंट में सेव हो जाएगा। आप किसी भी टूल की मदद से .webm को MP4 में कनर्वट कर सकते हैं। साथ ही, इसकी खासियत है कि यह बिना वॉटरमार्क के उपलब्ध है।


2. iSpring Free Cam

इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप स्क्रीन को फुल HD में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें बिना किसी टाइम लिमिट के जितनी मर्जी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही, सेव हुए वीडियो को आपको किसी दूसरे फॉर्मेंट में बदलने की जरुरत नहीं होगी। अगर आप पेड स्क्रीन रिकॉर्डर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो यह सॉफ्टवेयर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद, आप अपने वीडियो को एडिट भी कर सकते हैं। साथ ही इसे डायरेक्ट यूट्यूब पर अपलोड कर सकते हैं।

 

3.Open Broadcaster Software

ओपन ब्रॉडकास्टर सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपने स्क्रीन और गेमप्ले को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपने डेस्कटॉप स्क्रीन और गेमप्ले को हाई FPS पर फुल रेजोल्यूशन में रिकॉर्ड कर सकते हैं। गेमप्ले रिकॉर्ड करने के लिए आपको सिर्फ उस गेम को इस सॉफ्टवेयर में एड करना पड़ेगा, जिसे आप रिकॉर्ड करना चाहते हैं। गेम को सॉफ्टवेयर में एड करें, फिर गेम खेलना शुरू करें और रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। 

 

4. NVIDIA ShadowPlay

इस सॉफ्टवेयर की मदद से भी आप अपने गेमप्ले को हाई क्वालिटी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको NVIDIA GeForce का इस्तेमाल आना चाहिए। अगर आप इसका इस्तेमाल करना नहीं जानते तो इसके बदले आप Open Broadcaster Software का इस्तेमाल कर सकते हैं। NVIDIA ShadowPlay का UI काफी साफ और उपयोग करने में आसान है। इसके साथ ही, इसमें रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले आप इसे मोड, शैडो टाइम, क्वालिटी और ऑडियो सेट कर सकते हैं।

 

5. Smartpixel Screen Recorder

यह सॉफ्टवेयर कईं फीचर्स से लैस है। लेकिन इसमें दिया गया वॉटरमार्क यूजर्स को निराश कर सकता है। इसके वॉटरमार्क को हटाने के लिए आपको सॉफ्टवेयर के प्रो वर्जन में अपग्रेड करना होगा। इसके अलावा, आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस में भी इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सकते हैं और स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं।


Latest News