नए साल में आॅटो एक्सपो से पहले पेश होंगी ये शानदार कारें

  • नए साल में आॅटो एक्सपो से पहले पेश होंगी ये शानदार कारें
You Are HereGadgets
Sunday, December 31, 2017-6:20 PM

जालंधर- नए साल पर लगभग सभी कार कंपनियां अपने नए मॉडल्स लांच करने की तैयारी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं 2018 में आॅटो एक्सपो का भी आयोजन होना है लेकिन उससे पहले कुछ नई कारें लांच होने वाली हैं। अाज हम अापको कुछ एेसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि अगले साल आॅटो एक्सपो से पहले लांच होगी।

 

1. रेंज रोवर वेलार

जगुआर लैंड रोवर अपनी नई रेंज रोवर वेलार एसयूवी को जनवरी में लांच करेगी। इसमें पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन आॅप्शंस दिए जाएंगे। इंजन को 8 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा।

 

2. आउडी क्यू 5

लग्जरी कारमेकर कंपनी आउडी इस कार को भारत में 18 जनवरी 2018 को लांच करेगी। इसमें 2.0 लीटर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 252 बीएचपी का पावर जेनरेट करेगा। इतनी ही क्षमता वाला पेट्रोल वेरियंट भी आएगा। नई सेकेंड जेनरेशन आउडी Q5 कार को आउडी A4 प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है।

 

3. दैटसन रेडि-गो एएमटी

रेडि-गो दैटसन की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। अब कंपनी इसका एएमटी यानी आॅटोमैटिक वैरियंट लाने वाली है। इस कार को 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 3.9 लाख रुपए के आसपास होने की उम्मीद है। इसका टॉप मॉडल 4.1 लाख रुपए के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

 

4. लैम्‍बॉर्गिनी उरुस

इटली की कारमेकर कंपनी लैंबॉर्गिनी 11 जनवरी को भारत में इस एसयूवी को लांच करेगी। 4.0 लीटर के ट्विन टर्बो इंजन से लैस यह एसयूवी दुनिया की सबसे तेज एसयूवी बताई जा रही है। इसका इंजन 8 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा।


 


Latest News