बड़े काम की है ये मेड इन इंडिया एप्स

  • बड़े काम की है ये मेड इन इंडिया एप्स
You Are HereGadgets
Thursday, July 20, 2017-2:24 PM

जालंधर- टेक्नोलॉजी के इस युग में स्मार्टफोन और एप्स रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इनसे हर छोटे-बड़े काम को अासानी के साथ पूरा किया जा सकता है। हम इस पोस्ट में आपके लिए कुछ ऐसी भारतीय एप्स लेकर आये हैं जो अापके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। जानते है इन एप्स के बारे में:

Employment News in India:- सबसे पहले इस एप्प में आपको अपनी योग्यता और रूचि की जानकारी भरनी होगी। इसी आधार पर आपको जॉब सजेशन आने शुरू हो जाएंगे। इस एप्प का साइज 3.65MB है। यह एंड्रायड 4.0.3 या उससे ऊपर के ओएस को सपोर्ट करता है।

India code Finder:- इस एप्प पर आपको सभी कोड के जवाब मिल जाएंगे। अब वो चाहे भारत के किसी भी क्षेत्र का पिन कोड, एसटीडी कोड हो या बैंक का IFSC कोड, यह एप आपको सभी कोड्स की जानकारी देगी। इतना ही नहीं इसमें आप यह भी पता लगा सकते हैं की एरिया के अनुसार व्हीकल नंबर क्या होगा। तो जाहिर है ये एप्प आपके बड़े काम आने वाली है। इस एप्प का साइज 7.6MB है और यह एंड्रायड 4.0.3 या उससे ऊपर के ओएस पर कार्य करता है।

Indian Rail Info App:- इस एप्प के जरिये आप ट्रैन से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब चाहे वो ट्रैन का रनिंग स्टेट्स हो या आपको PNR से जुड़ी कोई जानकारी प्राप्त करनी हो, यह एप वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। यह एप एंड्रायड 1.6 या उससे ऊपर के ओएस को सपोर्ट करता है।

Indian Penal code:- भारतीय कानून की जानकारी रखने के हिसाब से भी यह एप्प आपके काम आ सकती है। इस एप्प में आपको भारतीय कानून की धाराएं और सम्बंधित जानकारी मिलेंगी। इस एप्प का साइज 2.0MB है और यह एंड्रायड 2.0 या उससे ऊपर के ओएस पर कार्य करता है।

Home Remedies+: Natural Cures:- यह एप्प घरेलु नुस्खों से उपचार की टिप्स देती है। इस एप्प के जरिये आप घरेलू नुस्खे ढूंढ़कर घर पर ही छोटा-मोटा इलाज कर सकते हैं। इस एप्प का साइज 2.5MB है और यह एंड्रायड 2.3 या इससे ऊपर पर कार्य करता है।


Latest News