डुअल कैमरे से लैस Vivo ने लांच किए दो नए स्मार्टफोन, जानें कीमत

  • डुअल कैमरे से लैस Vivo ने लांच किए दो नए स्मार्टफोन, जानें कीमत
You Are HereGadgets
Friday, September 22, 2017-11:07 AM

जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी वीवो ने गुरूवार को अपने दो नए स्मार्टफोन एक्स20 और एक्स20 प्लस को लांच कर दिया है। कंपनी ने वीवो एक्स20 की कीमत 29,500 रूपए औऱ एक्स20 प्लस की कीमत 34,500 रूपए रखी है। बता दें कि इसकी प्री-बुकिंग 25 सितंबर से शुरू होगी और फोन को बाज़ार में 30 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। इन फोनो की खासियत इनमें दिया गया फुल व्यू स्क्रीन और दो रियर कैमरा है। यह स्मार्टफोन मैट ब्लैक, रोज़ गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे। 

 

Vivo X20 के फीचर्सः

 डिस्प्ले  6 इंच (1080x2160 पिक्सल रेजोल्यूशन) 2.5D कर्व्ड ग्लास
 प्रोसैसर  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर 
 रैम   4GB
 इंटर्नल स्टोरेज  64GB 
 एक्पैन्डेब्ल स्टोरेज  माइक्रो एसडी कार्ड से 256जीबी
 रियर कैमरा   12 MP, 5MP
  फ्रंट कैमरा    12 MP
 बैटरी  3245mAh 
 ऑपरेटिंग  सिस्टम  एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट
 कनैक्टिविटी  4G VoLTE, WiFi 802.11b/g/n, ब्लूटुथ 5.0, GPS और 3.5 एमएम हेडफोन जैक

 

vivo x20 plus

Vivo X20 Plus के फीचर्सः

 डिस्प्ले   6.4 इंच (1080x2160 पिक्सल रेजोल्यूशन) 2.5D कर्व्ड ग्लास
 प्रोसैसर    क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर 
  रैम        4GB
 इंटर्नल स्टोरेज    64GB
 एक्पैन्डेब्ल  स्टोरेज     माइक्रो एसडी कार्ड से 256जीबी
 रियर कैमरा  12 MP, 5MP
  फ्रंट कैमरा  12 MP
  बैटरी          3905mAh 
  ऑपरेटिंग सिस्टम    एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट
  कनैक्टिविटी    4G VoLTE, WiFi 802.11b/g/n, ब्लूटुथ 5.0, GPS और 3.5 एमएम हेडफोन जैक

 

 


Latest News