16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से लैस Xiaomi ने पेश किया Mi Note 3 स्मार्टफोन

  • 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से लैस Xiaomi ने पेश किया Mi Note 3 स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Monday, September 11, 2017-3:29 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपना Mi Note 3 स्मार्टफोन लांच कर दिया है।  इस डिवाइस को तीन वेरियंट में लांच किया गया है। इसकी  शुरूआती कीमत लगभग 24,500 रुपए है। यह डिवाइस चाइनीज बाजार में 15 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।  हालांकि कंपनी ने इसके ग्लोबल वेरियंट की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

 

​डिजाइन की बात करें तो यह एल्यूमिनियम एलॉय बॉडी के साथ मेटल फ्रेम से निर्मित है। यह स्मार्टफोन चारों ओर से कर्व्ड ग्लास बॉडी से निर्मित है और इसकी मोटाई केवल 3.6mm है। इस स्मार्टफोन को तीन वेरियंट में लांच किया गया है। जिसमें 6जीबी + 64जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 24,500 रुपए, 6जीबी + 128जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 28,500 रुपए और 6जीबी + 128जीबी ग्लोसी वेरियंट की कीमत लगभग 29,400 रुपए है। 

 

स्पेसिफिकेशन और फीचर्सः

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5-इंच का डिसप्ले है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। इसमें यूजर्स को तीन अलग वेरियंट उपलब्ध होंगे। जिसमें 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज, 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरियंट दिए गए हैं। वहीं तीसरा वेरियंट ग्लोसी कलर में 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। 

 

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप उपलब्ध है। जिसमें 12-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और दूसरा 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा  है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2um पिक्सल साइज और AI आधारित ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
 
कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर शाओमी Mi Note 3 में ब्लूटूथ, वाईफाई, यूएसबी टाइप सी और एनएफसी दिए गए हैं। इसे एंड्राइड 7.0 नौगट के साथ MIUI 9 पर पेश किया गया है। फोन पावर बैकअप के लिए इसमें 3,500एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।


Latest News