आज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे शाओमी Mi TV 4 और Mi TV 4A

  • आज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे शाओमी Mi TV 4 और Mi TV 4A
You Are HereGadgets
Thursday, April 5, 2018-10:51 AM

जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी शाओमी आज अपने Mi TV 4 और Mi TV 4A को ई-कॉमर्स वैबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और Mi.Com पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएगी। सेल 12 बजे शुरू होगी। Xiaomi का कहना है कि ये टेलिविजन 500,000 घंटे से ज्यादा कंटेंट ऑफर करते है,जिसमें करीब 80 फीसदी कंटेंट फ्री होगा, जो Hotstar, Voot, Voot Kids, Sony Liv, Hungama Play, Zee5, Sun NXT, ALT Balaji, Viu, TVF, और Flickstree जैसे पार्टनर्स के जरिए ऑफर की जाएगी, ये कंटेंट 15 भाषाओं मे उपलब्ध होंगे। 

 

शाओमी Mi TV 4

 

Mi TV 4 के फीचर्स की बात करें तो इस एलईडी टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले है। टीवी में एल्यूमिनियम का फ्रेम और स्टैंड है और यह 4.9 एमएम अल्ट्रा थीन है। इसमें एचडीआर सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम, वाई-फाई, ब्लूटुथ 4.0 मिलेगा। वहीं कंपनी ने वीडियो कंटेंट के लिए हॉटस्टार, वूट, सोनी लाइव और हंगामा जैसी कंपनियों से पार्टनरशिप की है। इसमें एक पैचवॉल फीचर है जिसकी मदद से आप वीडियो कंटेंट को टीवी के होम स्क्रीन पर रख सकेंगे।

 

शाओमी Mi TV 4A

 

Mi TV 4A के फीचर्स की बात करें तो शाओमी के इस टी.वी में 32-इंच की डिसप्ले दी गई है, जिसमें रेजोल्यूशन 1,366 x 768 पिक्सल्स का है। Mi TV 4A में 178 डिग्री का एक व्यइंग एंगल दिया गया है। इसमें क्वाड-कोर 1.5GHz प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें चार कॉर्टेक्स-A53 कोर हैं। ग्राफीक के लिए Mi TV 4A Mali-550 MP3 जीपीयू दिया गया है। Mi TV 4A में 1जीबी रैम के साथ 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के तौर पर दी गई है।

 

शाओमी Mi TV 4A में प्लास्टिक हाउसिंग के साथ ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। Mi TV 4A (32) में 5W स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है, जबकि इंटरफेस में दो HDMI, AV पोर्ट, S/PDIF आउटपुट, DTMB, USB पोर्ट और कनेक्टर शामिल हैं। Mi TV 4A 32-इंच वर्जन में शाओमी TV पैचवॉल सिस्टम दिया गया है। 


Latest News