Xiaomi ने Redmi 5A के लिए जारी की यह अपडेट

  • Xiaomi ने Redmi 5A के लिए जारी की यह अपडेट
You Are HereGadgets
Friday, January 19, 2018-8:59 PM

जालंधर- चीनी कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम जारी कर दिया है। कंपनी ने एक फोरम पोस्ट के ज़रिए मीयूआई 9 ग्लोबल रोल आउट की जानकारी दी। इस पोस्ट में लेटेस्ट अपडेट के साथ मिलने वाले कुछ अहम फीचर के बारे में भी बताया गया है।

 

इस नई ओटीए अपडेट को डाउनलोड करने के लिए यूज़र को नोटिफिकेशन के लिए इंतजार करना होगा। अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो अपडेट की पता अपडेटर एप्प से लगा सकते हैं।

 

बता दें कि मीयूआई 9 शाओमी के कस्टम यूजर इंटरफेस का लेटेस्ट वर्ज़न है। इसे जुलाई 2017 में पेश किया गया था। MIUI 9 में कई नए फीचर जोड़े गए हैं और कई पुराने फीचर को बेहतर बनाया गया है। इसमें ज्यादा तेज एप्प लोड टाउम, नए डिजाइन एलिमेंट, लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्प्लिट स्क्रीन फीचर, स्मार्ट फंक्शनालिटी और अन्य फीचर शामिल होंगे।


Latest News