21 अगस्त को लांच होगा Xiaomi Redmi Note 5A, जानें स्पेसिफिकेशन

  • 21 अगस्त को लांच होगा Xiaomi Redmi Note 5A, जानें स्पेसिफिकेशन
You Are HereGadgets
Thursday, August 17, 2017-9:20 PM

जालंधर- हाल ही में शाओमी ने घोषणा की है कि भारत में Redmi Note 4 डिवाइस के 5 मिलियन यूनिट सेल हो चुके हैं। वहीं खबरों के मुताबिक कंपनी Redmi Note 5 स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है। इसके अलावा अन्य रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि शाओमी Redmi Note 5 के साथ ही इसका छोटा वेरियंट भी पेश कर सकती है जो कि Redmi Note 5A नाम से लांच होगा। 

चीन की एक सोशल वेबसाइट पर शाओमी के आॅफिशियल अकाउंट पर पोस्ट में कहा गया है कि 21 अगस्त को कुछ अच्छा होने वाला है। इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई किंतु टीना पर लिस्ट हुई जानकारी के अनुसार कंपनी Redmi Note 5A को जल्द लांच कर सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शाओमी 21 अगस्त को Redmi Note 5A को लांच करेगी।

Xiaomi  Redmi Note 5A 

मिली जानकारियों के अनुसार शाओमी Redmi Note 5A में 5.5-इंच का एचडी डिसप्ले हो सकता है। जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720पिक्सल होगा। यह स्मार्टफोन 1.4गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश हागा। इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी होगी। शाओमी के MIUI 8 के साथ एंड्राइड 7.1.1 नौगट पर आधारित इस स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। 
वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी हो सकती है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन कई कलर वेरियंट में लॉन्च होगा जिसमें रोज गोल्ड, गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर रंग शामिल हैं।


Xiaomi  Redmi Note 5 

इसके बारे में भी अभी तक कई स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। जिनके अनुसार Redmi Note 5 में 5.5-इंच एचडी डिसप्ले होगा। यह स्नैपड्रैगन 630 या 660 चिपसेट पर पेश हो सकता है। इसमें दो स्टोरेज वेरियंट 32जीबी और 64जीबी लॉन्च होंगे। वहीं 2जीबी/3जीबी/4जीबी रैम आॅप्शन उपलब्ध हो सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल रियर और 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। पावर बैकअप के लिए 3,790एमएएच की बैटरी होगी और बैक पैनल में ​फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।


Latest News