बिक्री के लिए उपलब्ध हुअा डैल Inspiron 15 7000 गेमिंग लैपटॉप

  • बिक्री के लिए उपलब्ध हुअा डैल Inspiron 15 7000 गेमिंग लैपटॉप
You Are HereGadgets
Wednesday, November 29, 2017-1:42 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी डैल ने हाल ही में भारत में अपना नया लैपटॉप Dell Inspiron 15 7000  के नाम से लांच किया है। कंपनी के अपने नए लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,27,390 रुपए रखी है, और इसे बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध करा दिया गया है।


 
Dell Inspiron 15 7000 के फीचर्सः

डैल Inspiron 15 7000 लैपटॉप में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रेज्योलेशन 1920x1080 पिक्सल्स है। लैपटॉप में इंटेल कोर i7-7700HQ क्वाड-कोर प्रोसैसर दिया गया है। इसमें इसमें DDR4 2400MHz पर काम करने वाली 16 जीबी रैम दी गई है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 


 
इसके अलावा गेमिंग के शौकिनों के लिए इसमें Nvidia Max-Q Design  टैक्नोलॉजी से लैस Nvidia GeForce GTX 1060 दिया गया है जो 6 जीबी रैम को स्पोर्ट करता है। Dell Inspiron 15 7000 लैपटॉप लेटेस्ट विंडो 10 पर आधारित है और यह फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ आता है। 


Latest News