Monday, January 22, 2018-8:51 PM
जालंधर- गूगल अपने प्ले स्टोर पर जल्द ही ऑडियोबुक की बिक्री कर सकती है। इसके पीछे का कारण बाजार में अमेज़न के प्रभुत्व को चुनौती देना माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, प्ले स्टोर पर उपलब्ध लिंक काम नहीं करेगा, लेकिन यह दोनों प्लेटफार्मो वेब और गूगल प्ले पर दिखाई देगा।
हालांकि, गूगल की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि कब गूगल audiobook को पेश करने की योजना बना रहा है, लेकिन कहा जा सकता है कि गूगल जल्द ही इसे लाइव कर देगा। वहीं इस दौरान खुशी जाहिर करते हुए गूगल ने बताया कि पहले ऑडियोबुक की बिक्री पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।