गूगल ने स्मार्ट वियरेबल के लिए जारी की एंड्रॉयड Wear 2.8 अपडेट

  • गूगल ने स्मार्ट वियरेबल के लिए जारी की एंड्रॉयड Wear 2.8 अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, January 22, 2018-12:13 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अपने स्मार्ट वियरेबल के लिए एंड्रॉयड Wear 2.8 अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट के लिए अापको नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। यदि नोटिफिकेशन प्राप्त​ नहीं होता तो मैनुअली भी अपडेट कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार गूगल द्वारा पेश किया गया Android 2.8 अपडेट वॉच के प्रदर्शन को बेहतर करता है। नए अपडेट का उद्देश्य पुराने की तुलना में स्मार्टवॉच को और अधिक सरल बनाना है। उपयोगकर्ताओं को अपने स्मार्ट वियरेबल अपडेट करने के लिए नोटिफिकेशन दिया जाएगा या इसे की मैन्युअल रूप से सेटिंग्स के माध्यम से भी किया जा सकता है।

 

इसके अलावा गूगल ने अभी तक नए अपडेट में आने वाले सभी अतिरिक्त फीचर्स को प्रकट नहीं किया है। बता दें कि अक्टूबर 2017 में गूगल ने अपने ऑनलाइन स्टोर से वॉच कैटेगरी को पूरी तरह से हटा दिया। नवीनतम गूगल स्टोर लिस्ट में केवल निम्नलिखित श्रेणियां थीं: जिनमें फोन, लैपटॉप और टेबलेट, वर्चुअल वास्तविकता, सहायक उपकरण, गृह और मनोरंजन शामिल हैं।


Latest News