आज 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा वनप्लस 5T का लावा रेड एडिशन

  • आज 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा वनप्लस 5T का लावा रेड एडिशन
You Are HereGadgets
Saturday, January 20, 2018-9:51 AM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपने वनप्लस 5T स्मार्टफोन का लावा रेड एडिशन भारत में लांच किया था, जिसकी कीमत कंपनी ने 37,999 रुपए रखी है। वहीं, अब यह एडिशन आज दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया व कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा वनप्लस ने 5T लावा रेड एडिशन स्मार्टफोन के साथ अमेजन पर एक्सक्लूजिव लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिसके तहत जीरो कॉस्ट EMI और किसी भी डिवाइस के साथ एक्सचेंज पर 2000 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं HDFC बैंक क्रेडिट व डैबिट कार्ड यूजर्स को 1500 रुपए का डिस्काउंट किसी भी वनप्लस डिवाइस की खरीदी पर दिया जा रहा है। जिसमें ये नया एडिशन स्मार्टफोन भी शामिल है।  

 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.01 इंच का फुल HD ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल्स है। साथ ही लेटेस्ट क्वालकोम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसैसर और एड्रिनो 540 GPU पर चलेगा। इसमें 6GB रैम + 64GB इंटर्नल स्टोरेज व 8GB रैम + 128GB इंटर्नल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स है।

 

कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर f/1.7 अपर्चर, सोनी IMX 398 सेंसर, 1.12 माइक्रोन पिक्सल साइज, डुअल LED फ्लैश और 27.22 मिमी की फोकल लेंथ के साथ है। वहीं इसका सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जिसमें f/1.7 अपर्चर, सोनी IMX376K सेंसर, 1.0 माइक्रोन पिक्सल साइज और फोकल लेंथ 27.22 मिमी है और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो सोनी MX371 सेंसर, f/2.0 अपर्चर और 1.0 माइक्रोन पिक्सल साइज के साथ है।

 

कनैक्टिविटी के लिए इसमें MIMO 2x2, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटुथ 5.0, NFC, हैडफोन जैक, GPS, GLONASS, BeiDou, USB टाइप C 2.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल सिम आदि हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3300mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। 


Latest News