सेहत की जानकारी रखने के लिए मोटो ने पेश किए मोटो मॉड्स

  • सेहत की जानकारी रखने के लिए मोटो ने पेश किए मोटो मॉड्स
You Are HereGadgets
Wednesday, January 10, 2018-12:28 PM

जालंधरः लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने अपनी सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए नए मजेदार मोटो मॉड्स लॉन्च किए हैं। इन नए मोटो मॉड्स में लेनोवो वाइटल मॉड और लिवरमॉरियम स्लाइडर कीबोर्ड मोटो मॉड शामिल हैं। यह मोटो मॉड अापको 395 डॉलर की कीमत के साथ अप्रैस से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह मॉड यूजर्स की सेहत का ध्यान रखेंगी और उसकी सभी जानकारियां ट्रैक करेगी। इस मॉड से अापको हार्ट रेट को मापना, रेस्पेरेटरी रेट, पल्स ऑक्स, कोर बॉडी टेंपरेचर जैसे जानकारियां दी जाएंगी।

 

लिवरमॉरियम स्लाइडर कीबोर्ड मोटो मॉड की बात करें तो यह 99 डॉलर की कीमत के साथ सर्दियों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें यूजर को एक पूरी क्वर्टी स्लाइडर कीबोर्ड की सुविधा मिलेगी और इसके साथ एक स्क्रीन भी है जिसे 60 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। 
  
  
  


Latest News