टाटा ऑटो एक्सपो 2018 में पेश करेगी नई H5 SUV

  • टाटा ऑटो एक्सपो 2018 में पेश करेगी नई H5 SUV
You Are HereGadgets
Monday, January 22, 2018-11:28 AM

जालंधर- भारत की प्रसिद्व वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ऑटो एक्सपो 2018 में अपनी नई SUV को पेश कर सकती है। जिसका नाम SUV H5 और कीमत लगभग 3 लाख रुपए हो सकती है। वहीं हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। माना जा रहा है कि इस एसयूवी का मुकाबला जीप कंपास से होगा।

 

इस SUV में 2.0 लीटर, फोर सिलेंडर मल्टीजेट II इंजन दिया जाएगा।जिसमें 5 सीटर SUV 140hp की पावर देगी और 7 सीटर वर्जन 170hp की पावर जनरेट करेगी। इसके अलावा टू-व्हील और फोर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स दोनों ही इंजन में दिए जा सकते हैं।

 

बता दें कि कंपनी H5 SUV के अलावा हुंडई i20 और मारुति बलेनो की टक्कर पर प्रीमियम हैचबैक लांच करने की तैयारी कर रही है जिसका कोडनेम X451 है। कंपनी इसका प्रोडक्शन वर्जन भी 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान पेश कर सकती है।
 


Latest News