OnePlus के इस स्मार्टफोन को मिला OxygenOS 4.7.4 अपडेट

  • OnePlus के इस स्मार्टफोन को मिला OxygenOS 4.7.4 अपडेट
You Are HereGadgets
Friday, December 8, 2017-2:38 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 5T को लांच किया था। वहीं, लांच के अंदर ही इसे दूसरा  सॉप्टवेयर अपडेट मिल गया है। OnePlus 5T के लिए OxygenOS 4.7.4 अपडेट रोलआउट किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह अपडेट 286MB का है, लेकिन, OnePlus ने अब तक फैक्ट्री इमेज को जारी नहीं किया है जो मैन्यूली अपने डिवाइस को अपडेट करना चाहते हैं।

 

बता दें कि कंपनी ने इस अपडेट में कैमरा UI को नया रूप दिया है। इस अपडेट में कैमरा UI एक प्रमुख सुधार है जो अलग-अलग मोड के फंक्शन का पूरी तरह से डिसक्राइब करता है। OnePlus का कहना है कि OxygenOS 4.7.4 के अपडेट में फोटो की क्वालिटी में सुधार किया है। इस अपडेट में ब्यूटिफिकेशन और सेल्फी को बेहतर किया जाएगा। आपको बता दें कि OxygenOS 4.7.4 अपडेट एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट और अक्टूबर सिक्योरिटी पैच पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि इस महीने के अंत तक बीटा चैनल के माध्यम से एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट जारी कर दिया जाएगा। 
 


Latest News