Monday, July 25, 2016-5:34 PM
जालंधर - कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने भारत में आज गैलेक्सी सीरीज का नया Galaxy J2 Pro स्मार्टफोन लांच किया है जिसकी कीमत 9,890 रुपए है। इसके 2GB RAM और 16GB इंटरनल मेमोरी वाले वेरिएंट को स्नैपडील पर 26 जुलाई को उपलब्ध किया जाएगा। खास बात यह है कि इस 8mm सइज के स्लीक स्मार्टफोन में कंपनी ने टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी (TST) और स्मार्ट ग्लो (नेक्स्ट-जनरेशन कलर LED नोटिफिकेशन सिस्टम) दिया है। इसे ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर अॉप्शन्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
स्मार्टफोन की खासियतें -
डिस्प्ले |
5 इंच HD सुपर AMOLED |
प्रोसेसर |
1.5 GHz क्वॉड-कोर |
ओ.एस |
एंड्रॉइड मार्शमैलौ 6.0 |
रैम |
2GB |
इनबिल्ट स्टोरेज |
8 GB |
कैमरा |
f 2.2 अपर्चर से लैस 8 MP रियर, 5 MP फ्रंट |
कार्ड सपोर्ट |
अप-टू 128 GB |
बैटरी |
2600 mAh |
अन्य फीचर |
ड्यूल SIM 4G LTE, WiFi (b/g/n), ब्लूटूथ 4.1, GPS और Wi-Fi डायरेक्ट |