इस दिन इन स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध होगा Android 6.0 अपडेट

  • इस दिन इन स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध होगा Android 6.0 अपडेट
You Are HereGadgets
Friday, September 25, 2015-8:30 PM

जालंधर : जहां एक तरफ Nexus 5X और Nexus 6P स्मार्टफोन की चर्चाएं जोरों पर हैं वहीं कैनेडियन नैटवर्क वाहक ने एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन के रोल आऊट के बारे में जानकारी दी है। Telus के मुताबिक एलजी गूगल नेक्सस 5 और मोटोरोला गूगल नेक्सस 6 स्मार्टफोन्स को 5 अक्तूबर को एंड्रायड 6.0 मार्शमैलौ OTA अपडेट जारी होगा।

इस टैलीकाॅम द्वारा आधिकारिक रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट अनुसूची को पेज पर लिस्टेड किया गया जिसमें एंड्रायड एम की रिलीज तारीख अगले महीने दिखाई गई है। इस लिस्ट के वैबसाइट पर आते ही स्क्रीश शाॅट ले लिया गया था। इस लिस्ट में सोनी एक्सपीरिया जेड1 के 5.1 अपडेट का जिकर भी किया गया है जो 28 सितम्बर से शुरू होगा।

एंड्रायड 6.0 मार्शमैलौ ओएस को एंड्रायड एम से बेहतर बनाया गया है और इसमें गूगल नाऊ टेप आॅन फीचर, नया क्रोम जो वैब एक्सपीरिएंस को बदल देगा, एंड्रायड पे, डिवैलपर्स के लिए न्यू फिंगर प्रिंट APIs, बैटरी सेवर फीचर Doze जैसे कई बदलाव देखने को मिलेंगे।


Latest News