Wednesday, January 20, 2016-4:24 PM
जालंधर: फेसबुक एक सोशल नेटवर्किंग सर्विस है जिसे 4 फ़रवरी 2004 को मार्क जकरबर्ग ने शुरू किया था जो दुनिया भर में सोशल सर्विसेज के लिए सबसे ज्यादा उपयोग की जाती है।
हाल ही में इस पर की गई रिसर्च रिपोर्ट सामने आई है जिसमें लोगो के वास्तविक दोस्तो के बारे में पता लगाया गया है। इस रिपोर्ट से यह पता चला है कि फेसबुक पर यूज़र्स के अकाउंट पर 1000 से उपर फ्रेंड्स पाए गए है जिसमें वास्तविक करीबी फ्रेंड्स की औसत संख्या करीब 200 से भी कम है।
इस रिसर्च को साइकोलोजिस्ट प्रोफेसर रोबिन दुंबर ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड में कम्पलीट किया है जिसमे दो सर्वे किए गए है। पहले सर्वे की बात की जाए तो इसमें यूज़र्स के 155 रियल फ्रेंड्स बताया गए है जबकि दूसरे सर्वे में 183 फ्रेंड्स बताए गए। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर महिलाओ के फ्रेंड्स की संख्या पुरुषो के मुताबिक अधिक हैं जोकि महिलाओ की (166) और पुरुषो की (145) बताई गई हैं।
इसके साथ Dunbar ने बताया कि 3300 लोगो का यह मानना है कि उनकी फ्रेंड लिस्ट में ज़रूरत से ज्यादा फ्रेंड्स एड है, जिसमें से सिर्फ 28 प्रतिशत लोग ही असली फ्रेंड्स की कैटेगरी में आते हैं।