रिचर्ड फिनमैन की कल्पना हुई सच, एक चिप में समा जाएंगी सारी किताबें

  • रिचर्ड फिनमैन की कल्पना हुई सच, एक चिप में समा जाएंगी सारी किताबें
You Are HereGadgets
Friday, July 22, 2016-5:49 PM

लंदन : नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने विश्व की सबसे छोटी हार्ड डिस्क बनाने का दावा किया है जिसमें अब तक की लिखी गई सारी किताबों को स्टोर किया जा सकता है। डेफ्ट यूनिवर्सिटी में नैनोसाइंस विभाग के वैज्ञानिकों ने सफलता हासिल की है।

जानकारी के मुताबिक इस हार्ड डिस्क की स्टोरेज डेंसिटी 500 टेराबिट्स (एक लाख करोड़ बिट्स) प्रति वर्ग इंच है। यह मौजूदा हार्ड डिस्क की क्षमता से 500 गुना ज्यादा है। वर्ष 1959 में प्रख्यात भौतिकविद रिचर्ड फिनमैन ने पहली बार इसकी कल्पना की थी। सैंडर ओट के मुताबिक इस स्टोरेज क्षमता से दुनिया भर में आज तक लिखी गई सारी किताबें एक छोटे से हार्ड डिस्क में स्टोर हो जाएंगी।


Latest News