गूगल मैप्स ने लोकेशन सेव करने के लिए दिया नया फीचर

  • गूगल मैप्स ने लोकेशन सेव करने के लिए दिया नया फीचर
You Are HereGadgets
Saturday, March 19, 2016-4:54 PM

जालंधर: मोबाइल पर नेविगेशन करने के लिए दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूज गूगल मैप्स का किया जाता है। इसे और बेहतर बनाने के लिए गूगल समय-समय पर अपनी एप्प के अपडेट में नए-नए फीचर देती रहती है। हाल ही में गूगल ने ऐंड्रॉयड os के लिए अपने मैप्स की नई अपडेट लॉन्च कर दी है।

इसको लेकर गूगल ने एक ब्लाग पोस्ट में बताया है कि इस अपडेट में कुछ नए आईकन्स पेश किए गए हैं जिनका प्रयोग कर यूजर मैप्स में सेव की हुई लोकेशन के बारे में आसानी से पता लगा सकेंगे और किसी भी घर की लोकेशन पर घर का आइकन भी लगा सकेंगे। इसमें वर्कप्लेस, जिंम, कार, सम्बरीन और शिप्प जैसे 24 प्रकार के आईकन्स दिए गए हैं जिनका प्रयोग स्पेसिफिक लोकेशन के हिसाब से किया जा सकता है जिससे आप सेव की हुई लोकेशन को आसानी से पहचान सकेंगे।


Latest News