Google Maps पर उठा सवाल, भारत के बाहर कश्मीर को नहीं दिखा रहा देश का हिस्सा

  • Google Maps पर उठा सवाल, भारत के बाहर कश्मीर को नहीं दिखा रहा देश का हिस्सा
You Are HereGadgets
Sunday, February 16, 2020-2:00 PM

गैजेट डैस्क: दुनिया भर में करोड़ों लोग गूगल मैप्स का उपयोग करते हैं। गूगल ने अपने मैप्स में कुछ सीक्रिट जगहों को हाइड किया हुआ है तो वहीं विवादित क्षेत्रों को यह अलग तरह से ही शो करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल मैप्स कश्मीर को भारत के भीतर भारत का ही हिस्सा दिखा रहा है लेकिन भारत के बाहर इसे विवादित क्षेत्र बताता है।

  • वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आप भारत में होकर गूगल मैप्स को देखते हैं तो यह भारत का हिस्सा दिखता है लेकिन बाहरी देशों से देखने पर इस क्षेत्र की आउटलाइन डॉटेड लाइन्स से शो होती है, जो इसे एक विवादित क्षेत्र के तौर पर दर्शाती हैं। सिर्फ कश्मीर ही नहीं अन्य देशों की विवादित सीमाएं भी गूगल मैप्स में यूजर्स को अलग तरीके से शो होती हैं।

ग्रे कलर में शो हो रहीं विवादित सीमाएं

गूगल मैप्स के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर ईथन रसेल ने कहा हमारा मकसद हमेशा सबसे सटीक और सही मैप दिखाना है, जो ग्राउंड-ट्रुथ पर आधारित हो। क्षेत्रों और सीमाओं के मामले में हम न्यूट्रल रहते हैं और ऐसे क्षेत्रों या बॉर्डर्स को डैश्ड ग्रे बॉर्डर लाइन से शो करते हैं।

गूगल मैप्स पर मौजूद हैं 220 से ज्याद देश

ईथन रसेल ने बताया है कि लगभग 15 साल पहले शुरू हुई नेविगेशन सर्विस का इस्तेमाल अब 1 अरब से ज्यादा यूजर्स ग्लोबली कर रहे हैं। 220 से ज्यादा देशों की डिजिटल इमेज गूगल मैप शो करता है जिसमें 20 करोड़ से ज्यादा जगहें लिस्टेड की गई हैं।


Edited by:Hitesh

Latest News